Aapnu Gujarat
राष्ट्रीय

PM मोदी के अहंकार ने जवान और किसान को आमने सामने खड़ा कर दिया : राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों को दिल्ली आने से रोकने के लिए सैनिकों के इस्तेमाल की आलोचना करते हुए कहा है कि सरकार ने जय जवान जय किसान नारे की धज्जियां उड़ाते हुए देश के किसान तथा जवान को आमने सामने खड़ा कर दिया है। गांधी ने दिल्ली आने की जिद कर रहे एक किसान की सेना के जवान द्वारा डंडे से पिटाई करने की फोटो ट्वीट की है और कहा है कि किसान के खिलाफ खड़े हुए सैनिक की यह तस्वीर अत्यंत दुखद है। गांधी ने ट्वीट किया, बड़ी ही दुखद फोटो है। हमारा नारा तो जय जवान जय किसान का था लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी के अहंकार ने जवान को किसान के खिलाफ खड़ा कर दिया। यह बहुत ख़तरनाक है। महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, भाजपा सरकार में देश की व्यवस्था को देखिए। जब भाजपा के खरबपति मित्र दिल्ली आते हैं तो उनके लिए लाल कालीन डाली जाती है। मगर किसानों के लिए दिल्ली आने के रास्ते खोदे जा रहे हैं। दिल्ली किसानों के खिलाफ कानून बनाए वह ठीक, मगर सरकार को अपनी बात सुनाने किसान दिल्ली आए तो वह गलत।

Related posts

INDIA और USA के बीच विश्वास बढ़ाने में पीएम मोदी ने निभाई भूमिका : राजदूत संधू

aapnugujarat

જાકિર નાઇક સામે ટૂંકમાં ચાર્જશીટ દાખલ થશે

aapnugujarat

बिहार के निर्माण के लिए नया अध्याय शुरू करने का समय : सोनिया गांधी

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1