Aapnu Gujarat
व्यापार

गोयल की समुद्री खाद्य पदार्थ निर्यातकों के साथ बैठक, निर्यात बढ़ाने पर चर्चा

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को समुद्री खाद्य पदार्थों के निर्यातकों के साथ चर्चा की। यह चर्चा क्षेत्र का निर्यात बढ़ाने और आने वाले वर्षों में इसे 30 अरब डॉलर के स्तर पर ले जाने के के उपायों पर हुई। मंत्री ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘सीफूड एक्सपोर्ट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात हुई। यह मुलाकात मत्स्य निर्यात बढ़ाने तथा इसके निर्यात को 30 अरब डॉलर पर पहुंचाने के लिए रूपरेखा तैयार करने को लेकर हुई।” उन्होंने कहा कि सरकार मछुआरों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। भारत का समुद्री खाद्य पदार्थों का निर्यात 7 अरब डॉलर से अधिक है। इसमें ‘फ्रोजन’ झींगा और ‘फ्रोजन’ मछली प्रमुख हैं। अमेरिका तथा दक्षिण-पूर्व एशिया देश के समुद्री खाद्य उत्पादों के लिये महत्वपूर्ण बाजार है। कुल निर्यात में इनकी हिस्सेदारी क्रमश: लगभग 33 प्रतिशत और 32 प्रतिशत है। उसके बाद क्रमश: यूरोपीय संघ (16 प्रतिशत), जापान (7 प्रतिशत), पश्चिम एशिया (4 प्रतिशत) और चीन (3 प्रतिशत) का स्थान है।

Related posts

બજારમાં તીવ્ર તેજી : ૫૭૮ પોઇન્ટનો સુધારો

aapnugujarat

RBI ने स्वर्ण बॉन्ड का निर्गम मूल्य 5,051 रुपए प्रति ग्राम तय किया

editor

સેવા બેંક હવે ડિજિટલ ફાય. સોલ્યુશન પૂરૂ પાડવા તૈયાર

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1