Aapnu Gujarat
अंतरराष्ट्रीय समाचार

कश्मीर के लिए घरों से बाहर निकलें पाकिस्तानी, आधे घंटे तक करें प्रदर्शन : पीएम खान

कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान की जनता के बीच किसी न किसी तरह से जिंदा रखने की कोशिश में हाथ-पैर मार रहे पाकिस्तानी शासक शुक्रवार को कश्मीरियों के साथ एकजुटता दिखाने का लोगों से आह्वान कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने लोगों का आह्वान किया कि वे शुक्रवार दोपहर 12 से 12.30 बजे के बीच आधे घंटे के लिए अपने घरों, दफ्तरों या वे जहां कहीं भी हों, वहां बाहर निकलें और कश्मीरियों के साथ एकजुटता का प्रदर्शन करें।
वहीं लोग जहां कहीं भी होंगे, वहां 3 मिनट खड़े रहेंगे। इस मौके की शुरूआत पर सायरन बजेगा। साथ ही राष्ट्रगान बजाया जाएगा। इमरान ने एक ट्वीट में कहा कि पूरी पाकिस्तानी कौम शुक्रवार दोपहर आधे घंटे के लिए सड़कों पर निकले और कश्मीरी आवाम को संदेश दे कि वह भारत के फासीवादी जुल्म के खिलाफ उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। निर्दोष कश्मीरियों का संहार हो रहा है और यह पाकिस्तान को कबूल नहीं है। कश्मीर में जो हो रहा है वह जातीय सफाए के अभियान का हिस्सा है।

Related posts

સાઉદીએ રાખ્યો પાક સાથેના વિવાદમાં મધ્યસ્થતાનો પ્રસ્તાવ, ભારતે કહ્યું – નો થેંકસ

aapnugujarat

Pakistna में हर साल हो रहीं १,१०० से भी ज्यादा Honour Killing

aapnugujarat

ટ્રમ્પની પાક.ને ફટકાર, કહ્યું મિત્રતા રાખવી હોય તો ખતમ કરો આતંકવાદ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1