Aapnu Gujarat
राष्ट्रीय

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से उत्तराखंड के कांग्रेसियों में उबाल

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुई सामूहिक हत्या के पीड़ि‍त परिवारों से मिलने जा रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को गिरफ्तार करने पर उत्तराखंड कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए केंद्र सरकार की कार्रवाई की निंदा की। विरोध स्वरूप कांगे्रसजनों ने प्रधानमंत्री व उप्र के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से एस्लेहॉल तक जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया और पीएम मोदी और उप्र के सीएम योगी के पुतले दहन किए। 
प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर विश्वास करने के बजाय दमनकारी नीति अपना रही है। उप्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर पर्दा डालने के लिए प्रियंका गांधी को सोनभद्र जाने से पहले गिरफ्तार कर लिया गया, जो निंदनीय है।
उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, प्रदेश महासचिव गोदावरी थापली, प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा, प्रदेश कार्यक्रम समन्वयक राजेंद्र शाह, जिला परवादून अध्यक्ष गौरव सिंह, संजय किशोर, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन, प्रभुलाल बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

Related posts

બેરોજગાર બ્રાહ્મણોને આંધ્ર પ્રદેશ સરકાર આપે છે મફતમાં કાર

aapnugujarat

લલિત મોદી સામે ટૂંકમાં કઠોર કાર્યવાહી : સ્વામી

aapnugujarat

किसान आंदोलन पर सीएम खट्टर का बड़ा बयान : MSP पर आंच आने से पहले छोड़ दूंगा राजनीति

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1