Aapnu Gujarat
खेल-कूद

दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 9 विकेट से हराया

दक्षिण अफ्रीका ने रिवरसाइड मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में श्रीलंका को नौ विकेटों से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को 49.3 ओवरों में 203 रनों पर ऑल आउट कर दिया। इस आसान से लक्ष्य को उसने 37.2 ओवरों में सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान फाप डु प्लेसिस ने सबसे ज्यादा नाबाद 96 रन बनाए। हाशिम अमला ने नाबाद 80 रनों का योगदान दिया। डु प्लेसिस ने 103 गेंदों का सामना किया और 10 चौकों के अलावा एक छक्का मारी। अमला ने 105 गेंदें खेलीं और सिर्फ पांच चौके लगाए।
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को बड़ा स्कोर करने से रोक दिया। श्रीलंका को 49.3 ओवरों में 203 रनों पर ही ढेर कर दिया।अपना दूसरा विश्व कप मैच खेल रहे प्रीटोरियस ने 10 ओवरों में दो मेडेन फेंके और सिर्फ 25 रन खर्च करते हुए तीन विकेट लिए। क्रिस मौरिस के हिस्से भी तीन विकेट लिए। मौरिस ने 9.3 ओवरों में 46 रन खर्च किए। कागिसो रबाडा ने 10 ओवरों में दो मेडेन के साथ 36 रन देकर दो सफलताएं अर्जित कीं। ज्यां पॉल ड्यूमिनी ने एक विकेट लिया। श्रीलंका के विकेटों के पतन की शुरुआत रबादा ने की। इस गेंदबाज ने पहली ही गेंद पर श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने को बोल्ड कर दिया। कुशल परेरा और अविश्क फर्नाडो ने 30-30 रन बनाए और दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की टीम को पटरी पर ला दिया लेकिन जैसे ही यह साझेदारी टूटी श्रीलंका फिर खड़ी नहीं हो पाई। इस साझेदारी को प्रीटोरियस ने तोड़ा।
उन्होंने अपना पहला शिकार फर्नाडो को बनाया और पांच रन बाद वह कुशल को भी आउट कर गए। यहां से श्रीलंका मुसीबत में पड़ गई। अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज का बल्ला टीम को बचाने में फिर नाकाम रहा। मैथ्यूज की 11 रनों की पारी का अंत मौरिस ने 100 के कुल स्कोर पर किया। 23 रन बना चुके कुशल मेंडिंस को प्रीटोरियस ने अपना तीसरा शिकार बनाया और श्रीलंका का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 111 रन कर दिया। धनंजय डी सिल्वा (24), जीवन मेंडिस (18), थिसारा परेरा (21), इसुरु उदाना (17) ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। मौरिस ने लसिथ मलिंगा (4) का विकेट ले श्रीलंका की पारी को समेट दिया।

Related posts

રશિયા-ક્રોએશિયા વચ્ચે આજે ફાઈટ ટુ ફિનિશ જંગ

aapnugujarat

भारत के खिलाफ मैच आम मुकाबले जैसाः अजहर अली

aapnugujarat

સચિન ૨ પોઈન્ટ ઈચ્છે છે, હું વર્લ્ડ કપ : ગાંગુલી

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1