Aapnu Gujarat
खेल-कूद

बेयरस्टो से भिड़े विराट कोहली

बर्मिंघम में भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां टेस्ट खेला जा रहा है। रविवार को तीसरे दिन का खेल शुरू होते ही विराट कोहली और इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के बीच कहासुनी हो गई। मामला बिगड़ता देख अंपायर और बेन स्टोक्स को बीच बचाव करना पड़ा। मैदान पर हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दूसरे दिन खेल खत्म होने पर इंग्लैंड की आधी टीम 84रन बनाकर लौट चुकी थी। तीसरे दिन का खेल शुरू होने पर कोहली टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते नजर आ रहे थे। 32वें ओवर में बॉल मोहम्मद शमी के हाथ में थी।

ओवर की पहली गेंद पर जॉनी बेयरस्टो कोई रन नहीं बना पाए। इसके बाद पहली स्लिप में खड़े कोहली ने कहा- ये साउदी नहीं है, जिसे चौके-छक्के मार दो। बेयरस्टो इस बात पर भड़क गए और कोहली पर चिल्लाने लगे। इस पर कोहली भी चुप नहीं रहे और बेयरेस्टो की तरफ बढ़े। फिर कहा- अपना मुंह बंद करो और चुपचाप बैटिंग करो। दोनों के बीच कहासुनी बढ़ती देख अंपायर बीच-बचाव करने आए। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भी दोनों को शांत कराया। बेयरस्टो ने इस मैच से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खूब रन बनाए थे। कोहली इसी को लेकर तंज कस रहे थे।

आखिरकार विराट कोहली ने ही शमी के गेंद पर बेयरस्टो का कैच पकड़ा। वे 140 गेंदों पर 106 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 2 छक्के भी जड़े।

बेशक तीसरे दिन कोहली और बेयरस्टो के बीच मैदान पर बहस हुई, लेकिन एक दिन पहले विराट और बेयरस्टो हंसी मजाक करते नजर आए थे। यह वाकया दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद हुआ था।

Related posts

दबंग दिल्ली ने यू-मुम्बा को 40-24 से हराया

aapnugujarat

अब रणजी ट्राॅफी में J-K के लिए खेलेंगे लद्दाख के खिलाड़ी : विनोद राय

aapnugujarat

पीकेएल : बंगाल वॉरियर्स ने यू मुम्बा को 29-26 से हराया

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1