Aapnu Gujarat
राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध 30 सितंबर तक बढ़ा

कोरोना महामारी के मद्देनजर देश के विमानन सुरक्षा नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों के निलंबन को 30 सितंबर, 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है। एक आधिकारिक परिपत्र के मुताबिक यह प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय मालवहन संचालन और नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा मंजूरी प्राप्त विशेष उड़ानों पर लागू नहीं होगा।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रविवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 45,083 नए मामले आए हैं जबकि 460 लोगों की मौत हो गई। वहीं 35,840 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,68,558 है। वहीं शनिवार को बीते 24 घंटे में 46,759 नए पॉजिटिवि मरीज मिले थे जबकि 509 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 31,374 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।

Related posts

માતા વૈષ્ણોદેવીના દર્શન રોજ ૫૦ હજાર શ્રદ્ધાળુ કરી શકશે

aapnugujarat

આયુષ્યમાન ભારતનો લાભ લેવા માટે આધારની જરૂર નથી : સરકાર

aapnugujarat

दुनिया में 27 करोड़ लोग नशे के शिकार : शाह

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1