Aapnu Gujarat
व्यापार

वंदे भारत ट्रेन को एक लाख का जुर्माना

सरकार ने शुक्रवार को बताया कि तेज गति की ट्रेन वंदे भारत में बासी खाना वितरित करने वाले सेवा प्रदाता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, उस पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया और नए सेवा प्रदाता की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर 2019 को नई दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत ट्रेन (गाड़ी संख्या 22435-36) में बासी खाना परोसे जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले की जांच की गई। गोयल ने बताया कि गाड़ी में रात के खाने की आपूर्ति करने वाले सेवा प्रदाता मैसर्स होटल लैंडमार्क, कानपुर को खानपान सेवा मानकों का पालन न करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और उस पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि घटना के समय गाड़ी में मौजूद आईआरसीटीसी के संबंधित पर्यवेक्षकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही नए सेवा प्रदाता की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

Related posts

નાણાં મંત્રાલય બ્લેકમની રીપોર્ટને સાર્વજનિક નહીં કરે

aapnugujarat

In India all International commercial passenger flights suspended till July 15

editor

बाजार में तेजी, सेंसेक्स 277 अंक चढ़ा और निफ्टी 10948 पर बंद

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1