Aapnu Gujarat
मनोरंजन

ऋतिक जितने अच्छे एक्टर हैं उतने ही अच्छे इंसान भी है” : वाणी कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें वाणी कपूर इन दिनों सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘वॉर’ में काम कर रही है। इस फिल्म को लेकर वाणी कपूर ने बताया कि वह फिल्म में ऋतिक रोशन के अपोजिट नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि भले ही फिल्म में ज्यादातर फोकस ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ पर किया गया हो, उनका पार्ट छोटा है, लेकिन कहानी में पूरी तरह फिट होता है। फिल्म में मैं एक इंडिपेंडेंट लड़की का किरदार निभा रही हूं। इससे पहले मैंने ऐसा कैरेक्टर प्ले नहीं किया है। सिद्धार्थ आनंद ने मेरे कैरेक्टर को बहुत अच्छे से लिखा है। इसी के साथ वाणी कपूर ने कहा कि ऋतिक जितने अच्छे एक्टर हैं उतने ही अच्छे इंसान भी है। वह अपने को-स्टार के साथ काफी फ्रेंडली होते हैं। वो सेट पर एक नॉर्मल इंसान की तरह आते हैं, वे काफी स्पोर्टिंग हैं। फिल्म ‘वॉर’ के एक्शन सीक्वेंस बहुत ही कूल और यूनिक हैं, हॉलीवुड की इंटरनेशनल फिल्में जिन्होंने संभाली है उनकी निगरानी में सारे एक्शन सीक्वेंस फिल्माए गए हैं।

Related posts

કેમરૂન ડાયઝ ફિટનેસને લઇ ગંભીર : રિપોર્ટ

aapnugujarat

મિ. ઇન્ડિયાની સિક્વલમાં શ્રીદેવી ચમકશે

aapnugujarat

સંજય લીલાની સાથે કામ કરવા ઇચ્છુક છે : ગૌહર

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1