Aapnu Gujarat
राष्ट्रीय

KARNATAKA ELECTION : कांग्रेस वालों की मति मारी गई है : शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कर्नाटक के धारवाड़, शिराहट्टी और हंगल में जनसभा को संबोधित किया। धारवाड़ में शाह ने भाषण की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जहरीला सांप बताए जाने वाले बयान से की।

शाह ने कहा- कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे मोदी जी की तुलना काले सांप से करते हैं। कभी ये कांग्रेस वाले कहते हैं कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी। कभी सोनिया गांधी मोदी जी को मौत का सौदागर कहती हैं। कांग्रेस वालों की मति मारी गई है। मोदी जी को आप जितनी गाली दोगे, कमल उतना खिलेगा।

उन्होंने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी की लीडरशिप में कांग्रेस पार्टी है और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा है। ये चुनाव तय करेगा कि अगले 5 साल तक डबल इंजन की सरकार कर्नाटक को आगे ले जाएगी या कांग्रेस की सरकार कर्नाटक को पीछे ले जाएगी।

शिराहट्टी में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर दलितों के अपमान का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संविधान बनाने वाले बाबा साहेब का कांग्रेस ने हमेशा अपमान किया। जब तक कांग्रेस पार्टी रही बाबा साहेब को भारत रत्न नहीं मिला, कांग्रेस सरकार जाने के बाद बाबा साहेब को भारत रत्न सम्मान दिया गया।

शाह ने कहा कि भाजपा की कर्नाटक सरकार ने गौ हत्या और धर्म परिवर्तन पर बैन लगाया। कांग्रेस सरकार के दौरान PFI वाले दिन-रात कर्नाटक में बम धमाके और हत्याएं करते थे। वोट बैंक के लालच में कांग्रेस सरकार कुछ नहीं करती थी। नरेंद्र मोदी जी ने PFI पर बैन लगाकर सबको चुन चुनकर जेल में डाल दिया।

हंगल विधानसभा में जनसभा के दौरान शाह ने कहा कि JDS कांग्रेस की B टीम है। JDS को वोट देने का मतलब है, कांग्रेस को वोट देना और कांग्रेस को वोट देने का मतलब है PFI से बैन हटा लेना। हमारी सरकार बनी तो हम PFI के बचे हुए लोगों को भी जेल में डालेंगे।

उन्होंने कहा- कमल का बटन दबाने का मतलब यह नहीं है कि आप सिर्फ भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट डाल रहे हैं, बल्कि यह सोचना कि मोदी जी की लीडरशिप में कर्नाटक को सुरक्षित बनाने के लिए वोट डाल रहे हैं।

Related posts

મોહન ભાગવત માફી માંગે તેવી રાહુલની ઉગ્ર માંગણી

aapnugujarat

બીઆરડી મેડિકલ કોલેજમાં ૫૮ માસૂમ બાળકોના મૃત્યુ

aapnugujarat

લાલુની ભાજપ વિરોધી રેલીમાં મમતા બેનર્જી, અખિલેશ અને શરદ યાદવ હાજર

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1