Aapnu Gujarat
राष्ट्रीय

अरुणाचल की घटना का बिहार में नहीं पड़ने वाला कोई प्रभाव : सुशील मोदी

अरुणाचल प्रदेश में जनता दल (युनाइटेड) के छह विधायकों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद जदयू नेताओं के छलके दर्द पर भाजपा अब मरहम लगाने में जुट गई है। भाजपा की ओर से जदयू के साथ बढ़ रही दरारों को भरने के लिए सोमवार को राज्यसभा के सांसद और नीतीश के पुराने मित्र सुशील कुमार मोदी आगे आए। उन्होंने कहा, अरुणाचल प्रदेश की घटना का बिहार में कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।
नीतीश के साथ उपमुख्यमंत्री के रूप में काफी दिनों तक काम कर चुके मोदी ने अरुण जेटली की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कहा, जदयू के लोगों ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश में जो हुआ उसका असर बिहार के गठबंधन पर नहीं होगा।
सुशील मोदीने दावा करते हुए कहा, बिहार के अंदर भाजपा और जदयू का गठबंधन अटूट है। पूरे पांच साल नीतीश जी के नेतृत्व में सरकार यहां काम करेगी।
सुशील मोदीने जदयू के नए अध्यक्ष आर.सी.पी. सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा, वह सक्षम व्यक्ति हैं। उनसे हमारे अच्छे संबंध हैं। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा, उनके साथ भाजपा और जदयू का संबंध और बेहतर होगा।

Related posts

તોયબા લીડર સ્થાનિકોનાં પથ્થરમારા વચ્ચે છઠ્ઠી વખત ભાગવામાં સફળ રહ્યો

aapnugujarat

હવે ટ્રેન સંચાલનમાં વિલંબ થશે તો પ્રમોશન પર અસર

aapnugujarat

INX मीडिया केस: चिदंबरम के आवास पहुंची CBI

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1