Aapnu Gujarat
व्यापार

पांच वर्षों में विमानों से जुड़ीं 2,613 घटनाएं इंडिगो शीर्ष और स्पाइसजेट दूसरे स्थान पर

पिछले पांच वर्षों में घरेलू एयरलाइनों से जुड़ी कुल 2,613 घटनाएं हुई हैं। इनमें इंडिगो शीर्ष पर रही है। उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने शुक्रवार को लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
इस समय देश में 12 एयरलाइन कंपनियां इस कारोबार में हैं। इंडिगो में 2018 से 2022 तक के पांच वर्षों में 885 घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें 215 घटनाएं इसी साल की हैं। बता दें कि इंडिगो 270 विमानों के साथ भारतीय बाजार में सबसे बड़ी ऑपरेटर है। कांग्रेस के लोकसभा सदस्य एंटो एंटोनी ने नागर विमानन मंत्रालय से पूछा था कि क्या पुराने विमानों का इस्तेमाल तकनीकी खराबी का मुख्य कारण है, तो जनरल वीके सिंह ने कहा, तकनीकी खराबी का एकमात्र कारण पुराना विमान नहीं है। 

उन्होंने कहा, विमान को उड़ने योग्य माना जाता है, बशर्ते रखरखाव निर्माता द्वारा निर्धारित तय कार्यक्रम के अनुसार हो। सिंह ने कहा कि स्पाइसजेट दूसरी एयरलाइन है, जिसने पिछले पांच वर्षों में 691 तकनीकी गड़बड़ियों की जानकारी दी है। विस्तारा ने इसी दौरान ऐसी 444 घटनाओं की जानकारी दी है। टाटा के मालिकाना हक वाली एअर इंडिया ने 2018 से 2022 के दौरान 361 तकनीकी गड़बड़ियों की सूचना दी, जबकि एयर एशिया के साथ 79 और एलायंस एयर के साथ 13 घटनाएं हुईं थीं।

Related posts

સરકારી નોકર નથી આરબીઆઇ ગવર્નર : રઘુરામ રાજન

aapnugujarat

इस साल भारतीय रियल एस्टेट में निवेश करीब 9% बढ़कर 43,780 करोड़ रुपए पर पहुंचा

aapnugujarat

સરકારને ડિવિડન્ડના ૨૮ હજાર કરોડ રૂપિયા આપશે આરબીઆઈ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1