Aapnu Gujarat
अंतरराष्ट्रीय समाचार

मैक्सिको के जलिस्को में गोलीबारी, 10 की मौत

पश्चिमी मैक्सिको में एक घर पर की गई गोलीबारी में 10 पुरुषों की मौत हो गई और एक महिला समेत दो लड़के घायल हो गए। जलिस्को राज्य के अभियोजकों ने बताया कि पुलिस को घर के सामने फुटपाथ पर 10 पुरुषों के शव मिले हैं जिन्हें गोली मारी गई है। एक अन्य लड़का घर में मिला है जबकि एक महिला और एक अन्य लड़का स्थानीय अस्पताल पहुंच गए थे। अभियोजन दफ्तर ने कहा कि घर यह हमला कार में आए अज्ञात हमलावरों ने किया है। राज्य में ‘ जलिस्को न्यू जेनेरेशन कार्टेल ‘ (मादक पदार्थ और अपराधियों का गिरोह) सक्रिय है जो मैक्सिको में सबसे हिंसक और शक्तिशाली समूह में से एक है।

Related posts

भारत सहयोगी ही नहीं, बड़ी शक्ति होगा : अमेरिका

aapnugujarat

UN में गाजा सीजफायर पर अमेरिका ने फिर अड़ंगा लगाया

aapnugujarat

प्रतिबंध झल रहे रूस ने भारत से मांगी मदद

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1