Aapnu Gujarat
गुजरात

गुजरात में भी लागू किया जाएगा लव जिहाद के खिलाफ कानून : सीएम रुपाणी

गुजरात की 6 नगर निगमों में भाजपा का भगवा लहराने के बाद मुख्यमंत्री विजय रूपाणी नगरपालिका-जिला और तालुका पंचायतों पर कब्जा करने के लिए तुफानी चुनावी अभियान चला रही है। गोधरा में एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि अगले विधानसभा सत्र में लव जिहाद के खिलाफ कानून लाया जाएगा। हमारी सरकार ने इससे पहले भी कई सख्त कानून बना चुकी है। गोधरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रुपाणी ने कहा, “सरकार ने गुजरात के विकास के लिए काफी काम किया है।
आज मैं गोधरा आकर यह बताना चाहता हूं कि मेरी सरकार ने अतीत में सख्त कानून बनाए हैं। विधानसभा सत्र शुरू होना वाला है। मैं लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून लागू करना चाहता हूं। इस कानून से हिंदू लड़कियों को बहलाकर शादी का झांसा लेकर धर्मांतरण करवाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” सीएम रूपानी ने गोधरा में कहा, “लोग गंदा पानी पी रहे थे। लेकिन सरकार ने फैसला किया है कि 2022 से पहले 100 प्रतिशत नल से शुद्ध पानी लोगों के घरों तक पहुंचाया जाएगा। हमारी सरकार की कोशिशों की वजह से अब तक 82 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। हम 2022 से पहले 100% नल का पानी उपलब्ध कराना चाहते हैं।”
राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अलावा, वित्त विभाग में बजट से संबंधित कामकाज को अंतिम रूप देने की तैयारी चल रही है। हालांकि सत्र के पहले दिन राज्यपाल आचार्य देवव्रत सदन को संबोधित करेंगे। उसके बाद राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों केशुभाई पटेल और माधव सिंह सोलंकी को श्रद्धांजलि दी जाएगी।उसके बाद सदन के पहले दिन की कार्यवाही को यहीं पर खत्म कर दिया जाएगा। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस तीन दिनों तक जारी रहेगी। जबकि बजट की आम चर्चा पांच दिनों तक चलेगी। बजट के मांगों पर चर्चा के लिए 12 दिन आवंटित किए गए हैं। जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष में विधानसभा में जबरदस्त हंगामा की संभावना जताई जा रही है।

Related posts

तक्षशिला में मारे गये मासूमों की अस्थि यात्रा में लोग पहुंचे

aapnugujarat

ખોડલધામના આંતરિક ડખામાં સ્થાનિક રાજકારણ ગરમાયું

aapnugujarat

નરોડામાં સગીરાની હત્યા પ્રકરણમાં ટ્રાફિક શાખાના એએસઆઇ લાખનસિંહની ધરપકડ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1