Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

कर्नाटक में जिलेटिन स्टिक धमाके से छह लोगों की मौत

कर्नाटक के चिकबल्लापुर में एक बड़ी दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। जिलेटिन स्टिक में धमाका होने की वजह से छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ लोगों ने यहां गैर-कानूनी तरीके से जिलेटिन के स्टिक रखे हुए थे।
लोगों को जब पुलिस की रेड के बारे में पता चला तो उन्होंने उन्हें नष्ट करने की कोशिश की। इसी दौरान जिलेटिन में धमाका हो गया और इसमें छह लोगों की जान चली गई। इस हादसे में एक व्यक्ति भी घायल हुआ है, ऐसा बताया जा रहा है कि ये सभी खदान के लिए जिलेटिन स्टिक का इस्तेमाल करते थे। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने दुख जताते हुए ट्वीट किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि कर्नाटक चिकबल्लापुर में हुए हादसे से दुखी हूं। मृतकों के परिवारजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना है। 
मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने ट्वीट किया और लिखा कि चिकबल्लापुर में हिरणागवल्ली गांव में जिलेटिन धमाके से छह लोगों की मौत हो गई है। जिला प्रभारी मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरी जांच करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कर्नाटक के मंत्री की ओर से बयान दिया गया कि खदान क्षेत्र में हो रहे गैर कानूनी काम पर हमारा एक्शन जारी है। उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है कि इस तरह का हादसा हुआ, हम सभी की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और ऐसे दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

Related posts

મંદિરનો મામલો જીતીશું અને કલમ ૩૭૦ દૂર થશે : સ્વામી

aapnugujarat

સુહાગરાત્રે પતિએ પત્નીનાં પ્રાઈવેટ પાર્ટમાં લાકડી નાંખી !!

aapnugujarat

વાજપેયી બધાંને સાથે લઇ ચાલવામાં વિશ્વાસ રાખતા : રાજનાથસિંહ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1