Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

अमेरिका के मिसौरी के क्लब में गोलीबारी, 1 की मौत

अमेरिका के मिसौरी राज्य के ‘अमेरिकन लीजन’ क्लब में रात में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य जख्मी हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुई गोलीबारी की घटना के बाद केनेट में ‘अमेरिकन लीजन’ इमारत के अंदर से अधिकारियों को पांच व्यक्ति मिले। इनमें से दो लोगों को गंभीर हालत में मिसौरी के केप गिरार्डो अस्पताल ले जाया गया। दो अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है। गोलीबारी के संबंध में तत्काल किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है।

Related posts

पाक के पेशावर में वीजा कार्यालय खोलेगा चीन: याओ जिंग

aapnugujarat

માન્ચેસ્ટરની મસ્જિદ પર ત્રીજીવાર હુમલો, આગ ચાંપવામાં આવી

aapnugujarat

અમેરિકા જવું બન્યું અઘરુંઃ વિઝા માટે આપવો પડશે ૧૫ વર્ષનો ટ્રાવેલ રેકોર્ડ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1