Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

लाल किले पर हिंसा के मामले में मनिंदर सिंह गिरफ्तार

26 जनवरी के मौके पर दिल्ली में निकाले गए किसानों के ट्रैक्टर मार्च के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लाल किले पर तलवार लहराने वाले और हिंसा मामले में मोस्ट वॉन्टेड मनिंदर सिंह को राजधानी के पीतम पुरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में स्थित मनिंदर सिंह के घर से दो तलवारें भी बरामद की हैं। मनिंदर सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में मुख्य आरोपी दीप सिद्धू सहित कई लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गणतंत्र दिवस के मौके पर निकाले गए ट्रैक्टर मार्च के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में मनिंदर सिंह उर्फ मोनी मुख्य आरोपियों में से है। लाल किले पर हुई हिंसा के दौरान लिए गए वीडियो में मनिंदर सिंह तलवार लहराता हुआ नजर आया था। 30 वर्षीय मनिंदर सिंह दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने मनिंदर सिंह को मंगलवार को पीतम पुरा इलाके में बस स्टॉप के पास से गिरप्तार किया। गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने मनिंदर सिंह के घर की तलाशी ली, जहां से दो तलवारें बरामद हुईं।
केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ बड़ी संख्या में किसान दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के तहत बीती 26 जनवरी को किसानों ने दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च निकाला था और इस दौरान राजधानी के कई इलाकों में हिंसा की खबरें आईं। कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारी किसानों की दिल्ली पुलिस के साथ झड़प भी हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों का एक समूह दिल्ली के लाल किले पर पहुंचा और वहां धार्मिक झंडा लहराया। इस हिंसा में बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान घायल हुए थे।

Related posts

बिहार में मिले 65 नए कोरोना पॉजिटिव केस

editor

K’taka Floods: CM Yeddyurappa met PM Modi, will early release of funds for relief operations in state

aapnugujarat

આંધ્રપ્રદેશ, તેલંગણા, તમિલનાડુ ,પંજાબ અને દિલ્હીમાં ભાજપ એક પણ બેઠક નહીં જીતી શકે : મમતા બેનરજી

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1