Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

नेपाल ने भारत में बनी स्ट्राजेनेका कोरोना वैक्सीन को दी मंजूरी

नेपाल ने कोरोना वायरस से जंग के लिए भारत में बनी एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca) की वैक्सीन Covishield के आपात स्थिति में उपयोग को मंजूरी दे दी है। नेपाल के औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार, टीके को मंजूरी देने का फैसला शुक्रवार को लिया गया।
‘नेपाल में कोविड-19 के खिलाफ Covishield टीके के आपात स्थिति में उपयोग की सशर्त मंजूरी दी गई है।’ दवा कंपनी एस्ट्राजेनेकाa पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ साझेदारी में भारत सरकार के अलावा अन्य कई मध्यम और कम आय वाले देशों को टीका उपलब्ध करा रही है। इंस्टिट्यूट दुनिया का सबसे बड़ा टीका उत्पादक है। नेपाल में महामारी से अब तक करीब 1,950 लोगों की मौत हुई है।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारत-नेपाल जॉइंट कमिशन की छठी बैठक के दौरान नेपाल ने कोविशील्ड और कोवैक्सीन का उत्पाद में सफलता करने हासिल करने को लेकर बधाई दी और नेपाल के लिए जल्द से जल्द वैक्सीन का अनुरोध किया है। मीडिया रिपोर्टों मुताबिक, नेपाल की तरफ से करीब 1 करोड़ 20 लाख वैक्सीन की डिमांड की जाने वाली है।
सीरम की फैक्ट्री में हर महीने 7 से 8 करोड़ वैक्सीन डोज तैयार हो रहे हैं। भारत और विदेशों को कितने डोज दिए जाएंगे, यह तय करने की योजना बन रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी ढुलाई और स्टोरेज की व्यवस्था की है। दुनिया के कई देश भारत और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से सीरम की वैक्सीन मांग रहे हैं। SII अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका को भी वैक्सीन देने की कोशिश कर रहा है।

Related posts

ફેસબુકે નવા સીઇઓની શોધ કરવી જોઇએ : એલેક્સ સ્ટેમોસ

aapnugujarat

बांग्लादेश के रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप में गैंगवॉर, 8 लोगों की मौत

editor

ટ્રમ્પને દિવાલ બનાવવા માટે ૧.૪ અબજ ડોલરનું ભંડોળ મળશે

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1