Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

इंडोनेशिया में भारी बारिश के कारण भूस्खलन: 11 लोगों की मौत

इंडोनेशिया में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की दो अलग अलग घटनाओं में लगभग 11 लोगों की मौत हो गई है और 18 लोग घायल हो गए हैं। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है। बता दें, पहली के घटना के बाद जारी सर्चऑपरेशन के दौरान ये दूसरी घटना हुई है, जिसमें बचाव दल के लोग भी शामिल है।
इंडोनेशिया के नेशनल डिजास्टर मिटिगेशन एजेंसी के प्रवक्ता रादित्य जाती ने हादसे की जानकारी देते हुए कहा, पश्चिम जावा प्रांत के समडांग जिले के सिहानजुआंग गांव में भूस्खलन की दूसरी घटना उस वक्त हुई थी, जब राहत एवं बचाव दल के लोग शनिवार को हुए भूस्खलन के बाद लोगों को बचाने का काम कर रहे थे और खुद चपेट में आ गए हैं। प्रवक्ताने कहा, मरने वालों में बचाव दल के लोग भी शामिल हैं। अधिकारीने कहा, दोनों हादसों में 11 लोगों की मौत हो गई है और 18 अन्य घायल हो गए है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है, मगर बिगड़े मौसम के चलते काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है, जिससे बचाव कार्य में अनावश्यक देरी हो रही है।

Related posts

અમેરિકામાં બે લાખ ભારતીય વિદ્યાર્થીઓને મળેલી રાહત

aapnugujarat

પાકિસ્તાને આંતરરાષ્ટ્રીય દબાણને વશ થઈ હાફિઝ સઈદ વિરૂદ્ધ કાર્યવાહી હાથ ધરી

aapnugujarat

जॉनसन का संसद को निलंबित करने का फैसला ‘गैरकानूनी’: ब्रिटेन SC

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1