Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

कर्नाटक ग्राम पंचायत चुनाव परिणाम: भाजपा 4228 सीटों पर आगे

कर्नाटक की 72000 ग्राम पंचायतों में दो चरणों में चुनाव कराए गए। आज इस चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। दोपहर एक बजे तक भाजपा 4228 ग्राम पंचायतों में आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार 2265 सीटों पर आगे हैं। जेडीएस भी 1167 सीटों पर आगे है। 22 दिसंबर को स्थानीय निकाय के चुनाव शुरू हुए थे। दूसरे चरण का मतदान 27 दिसंबर को था। 5728 गांवों में 72,616 सीटों पर चुनाव कराए गए।
पहले चरण में 117 तालुक की 3000 ग्राम पंचायतों में वोट डाले गए। दूसरे चरण में 109 तालुक की 2709 ग्राम पंचायतों के चुनाव कराए गए। दोनों चरणों में 2,22,814 उम्मीदवार मैदान में थे। 8,074 निर्विरोध चुने गए। चुनाव के दौरान 80 हजार पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। इसके अलावा आंगनवाड़ी, एएसएचए कार्यकर्ता भी सहयोग कर रही थीं। विधानसभा के चुनाव में भी जिला पंचायत के चुनाव का असर पड़ता है।

Related posts

बिहार विस चुनाव : नड्डा ने एनडीए के टूटने की अटकलों पर लगाया विराम

editor

रामनाथ कोविंदः दलितों तक पहुंचने भाजपा का दांव

aapnugujarat

बिहार में फिर बढ़ाया गया लॉकडाउन

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1