Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

भारत में 24 घंटे में आए कोरोना संक्रमण के 22,273 नए केस

भारत में छह महीने बाद कोविड-19 से हुई दैनिक मौतों की संख्या 300 से नीचे रही और देशभर में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,47,343 हो गई, जबकि संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,01,69,118 हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे की अवधि में संक्रमण से 251 और मरीजों की मौत हुई और 22,273 नए मामले सामने आए।
देशभर में इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 97,40,108 हो गई, जिससे राष्ट्रीय स्वस्थ दर बढ़कर 95.78 प्रतिशत तक पहुंच गई, जबकि कोविड-19 मामले में मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। आंकड़े के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार पांचवें दिन तीन लाख से नीचे रही। देश में अब 2,81,667 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.77 प्रतिशत है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 25 दिसंबर तक 16,71,59,289 नमूनों की जांच हुई है, जिसमें शुक्रवार को हुई 8,53,527 जांच शामिल हैं।
महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में सबसे ज्यादा रिकवरी हुई है। कुल रिकवरी के 52 फीसदी मामले इन्हीं पांच राज्यों में है। राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.45 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 96 फीसदी है। एक्टिव केस 3 फीसदी से कम है।

Related posts

पुलवामा पर पाक. पीएम की प्रतिक्रिया पर कोई भी आश्चर्य नहीं : विदेश मंत्रालय

aapnugujarat

પેરિસ સમજૂતિ પર અમેરિકી રાષ્ટ્રપતિનું નિવેદન ચોંકાવનારું છે : રાજનાથસિંહ

aapnugujarat

અમે રાફેલ વિમાન ભારતમાં જ બનાવવા તૈયાર, ફ્રાંસની ભારતને ઓફર

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1