Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

माल्या ने ब्रिटेन की अदालत से फ्रांस स्थित संपत्ति की बिक्री से प्राप्त धन के लिए आवेदन किया

शराब कारोबारी विजय माल्या ने ब्रिटेन की अदालत के समक्ष एक आवश्यक आवेदन किया। माल्या ने अपने रहन सहन के खर्च और कानूनी फीस का भुगतान करने के लिए कानूनी नियंत्रण में पड़े दसियों लाख पाउंड की राशि से कुछ धन निकालने की छूट दिए जाने जाने का आग्रह किया है। माल्या के खिलाफ भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व में बैंकों द्वार माल्य के खिलाफ की गई दिवाला कार्रवाई के चलते यह धन अदालत के कब्जे में है।
माल्या की फ्रांस में एक आलीशान संपत्ति ले ग्रांड जार्डिन की बिक्री से प्राप्त हुई राशि अदालत के पास जमा है। दिवाला मामलों की निचली अदालत के न्यायधीश राबर्ट चैफर ने अदालत के पास जमा धन में से माल्या को अपने खर्चों के लिए धन निकालने की छूट देने से इनकार किया है। अदालत के पास करीब 15 लाख पाउंड की राशि जमा है। हालांकि, अदालत ने अगले सप्ताह शुक्रवार को दिवाला मामले में होने वाले विस्तृत सुनवाई के खर्च के लिए 2,40,000 पाउंड जमा वैट राशि जारी करने की अनुमति दे दी है। माल्या के वकील फिलिप मार्शल ने अदालत से कहा कि उसके मुवक्किल को धनराशि की आवश्यकता है। उसे अदालत के पास जमा धनराशि तक पहुंच मिलनी चाहिए ताकि वह अपने रोजमर्रा के खर्च और कानूनी खर्च का वहन कर सके।

Related posts

કુંભમેળામાં સ્નાન વેળા સાધુ-સંતોનો ઠાઠ રાજાઓ જેવો હોય છે

aapnugujarat

મેહુલ ચોકસીનું નામ ઈન્ટરપોલના ‘રેડ-નોટિસ’ ડેટાબેસમાંથી હટ્યું

aapnugujarat

बिहार में कोरोना संकट, मिले 709 नए केस

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1