Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

भारत की नौसेना मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार : नेवी चीफ

नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने एक बार फिर दोहराया कि भारत हर चुनौती का समाना करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना इस समय दो चुनौतियों का सामना कर रही है लेकिन परीक्षा की इन घड़ियों में मजबूती से डटे रहने के लिए हम दृढ़ संकल्पित है। नेवी चीफ ने कहा कि चीन एलएसी को बदलने की कोशिश कर रहा है। इसी दौर में कोरोना का भी खतरा है, इन दोनों के लिए हम पूरी तरह तैयार है।चीन से मिल रही चुनौतियों से निपटने परकरमबीर सिंह ने कहा कि हम जो भी कर रहे हैं, वह सेना और भारतीय वायु सेना के साथ समन्वय बना के कर रहे हैं। उन्हाेंने बताया कि हिंद महासागर में अतिक्रमण (चीनी जहाजों द्वारा) की स्थिति से निपटने के लिए हमारे पास एक एसओपी है।
नौसेना प्रमुख ने बताया कि भविष्य में हम 43 युद्धपोत और सबमरीन्स बनाने जा रहे हैं। इनमें से 41 भारत में ही तैयार किए जाएंगे। इनमें एक एयरक्राफ्ट कैरियर भी शामिल है। भारतीय नौसेना ने अपनी चार महिला अफसरों को नवंबर में शिप्स पर तैनात किया था। इनके अलावा दो महिला अफसर मालदीव और रूस में तैनात हैं। करमबीर सिंह ने बताया कि हमने सेना और भारतीय वायु सेना की आवश्यकता पर विभिन्न स्थानों पर पी-8 आई विमान तैनात किए हैं। इसके अलावा, हमने उत्तरी सीमाओं पर हेरोन निगरानी ड्रोन तैनात किए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में तीन चीनी युद्धपोत हिंद महासागर क्षेत्र में हैं। चीन एंटी-पायरेसी पैट्रोल को लेकर 2008 से तीन जहाजों का रखरखाव कर रहा हैं।

Related posts

કોંગ્રેસ-લેફ્ટ સાથે અમારા મુકાબલો રાજ્યમાં, રાષ્ટ્રીય સ્તરે અમે એક : મમતા બેનર્જી

aapnugujarat

પ્રથમ ચરણની ચૂંટણીમાં યુપીએ અને એનડીએ સામે પડકારો

aapnugujarat

બ્લૂ વ્હેલ પર પ્રતિબંધનો ઉકેલ કેન્દ્ર વિચારે : મદ્રાસ હાઈકોર્ટ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1