Aapnu Gujarat
ગુજરાત

राजकोट में कोविड सेंटर अस्पताल में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत

राजकोट के एक कोरोना अस्पताल में देर रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में पांच मरीजों की मौत हो गई है। यह हादसा राजकोट में शिवानंद अस्पताल के आईसीयू में भीषण आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। इस अस्पताल में कुल 33 मरीज भर्ती थे। कोरोना अस्पताल होने की वजह से आईसीयू में कुल 11 मरीज भर्ती थे। जिसमें पांच लोगों की झुलसने से मौत हो गई। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
आग बुझाने के लिए मौके पर कई दमकलों को भेजा गया, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका है। मावड़ी इलाके के उदय शिवानंद अस्पताल के आईसीयू में लगभग 1 बजे आग लग गई, जहां 33 मरीजों को भर्ती किया गया था। फायर ब्रिगेड के अधिकार जे बी थेवा ने कहा कि सात मरीजों को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि हम मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की सूचना के बाद 30 मरीजों को बचाया गया।
आग काबू में है। उन्होंने कहा कि आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। उन्होंने कहा कि बचाए गए मरीजों को अन्य COVID-19 अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है। फिलहाल कोई भी अधिकारी आग लगने के कारणों को लेकर कुछ नहीं बोल रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल बाकी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने और अन्य कार्यों पर ध्यान दिया जा रहा है। आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जाएगा। अब तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत आईसीयू से हुई थी। इससे पहले अहमदाबाद में भी ऐसा ही एक हादसा सामने आया था। अगस्त में अहमदाबाद के चार मंजिला निजी अस्पताल के शीर्ष तल पर आग लगने के बाद आठ COVID-19 रोगियों की मौत हो गई थी।

Related posts

પેટ્રોલ પંપો તથા ટોલ પ્લાઝા સહિતના સ્‍થળોએ ફરજીયાત CCTV કેમેરા રાખવા આદેશ

editor

રાજ્યનાં શિવાલયો ‘ઓમ નમઃ શિવાય’નાં નાદથી ગુંજ્યા

aapnugujarat

ઉત્તરાયણનો ભરપૂર આનંદ માણવા હવે ધાબા પણ મળે છે ભાડે

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1