Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी में वैन पलटने से 7 की मौत

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा हुआ। सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि अनेक लोग घायल हो गये। घायलों को नजदीकी काकीनाड़ा सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। सड़क हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार, ईस्ट गोदावरी जिले के गोकवरम मंडल क्षेत्र के तंटिकोंडा वेंकटेश्वर मंदिर के घाट रोड पर शुक्रवार अलसुबह शादी की बारात से भरी मिनी वैन खाई में गिर गई। मृतकों में दो महिला और दो बच्चे शामिल हैं। ये सभी वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में आयोजित शादी के समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे। तभी यह सड़क हादसा हुआ। पुलिस ने बताया, मिनी वैन को मंदिर के पार्किंग स्थल से सड़क पर नीचे आना था। मगर वैन सीड़ियों पर से नीचे खाई में गिर गई। हादसे के समय वैन में कुल 17 लोग सवार थे। पुलिस ने संदेह व्यक्त किया कि ब्रेक फेल हो जाने से यह सड़क हादसा हुआ है। मृतकों की पहचान श्रीदेवी, श्रीलक्ष्मी, भानु, प्रसाद, दोरा और दै अन्य के रूप में की गई है। दूल्हन राजावरम मंडल के वेलुगुबंदा गांव निवासी है, जबकि दुल्हा कोकवरम मंडल के ठाकुरपाले गांव निवासी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related posts

१०० मेगावॉट क्षमता के सोलर पावर प्लांट का लोकार्पण हुआ

aapnugujarat

India suspends all flights from and to UK between Dec 23 to 31

editor

નોર્થ ઈન્ડિયામાં વધશે ગરમી, ફેબ્રુઆરી એન્ડ સુધીમાં ૨૮ ડિગ્રી થશે તાપમાન

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1