Aapnu Gujarat
ગુજરાત

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का निधन

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का गुरुवार सुबह निधन हो गया है। आज सुबह उन्हें सांस लेने में कुछ दिक्कत आई थी, जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया था। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य के दिग्गज नेता केशुभाई पटेल का निधन हो गया है। गुरुवार सुबह सांस लेने में तकलीफ होने के बाद केशुभाई पटेल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। केशुभाई पटेल की उम्र 92 साल थी। कुछ वक्त पहले ही केशुभाई पटेल कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए थे, हालांकि उन्होंने कोरोना को मात दे दी थी। राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने केशुभाई पटेल के परिवार से बात की और दु:ख व्यक्त किया। केशुभाई पटेल ने दो बार गुजरात के मुख्यमंत्री का पद संभाला था, वो 1995 और 1998 में राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन 2001 में उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

Related posts

લાંભામાં ગેરકાયદેસર બાંધકામો દુર કરાયા

aapnugujarat

ગણપતિ બનાવનાર મૂર્તિકારોની હાલત કફોડી

editor

વિરમગામ માર્ગ અને મકાન વિભાગના સિનીયર ક્લાર્ક ભીખાભાઇ બારડનો વિદાય સમારંભ યોજાયો 

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1