Aapnu Gujarat
મનોરંજન

चाकू की नोक पर सिंगर मीका सिंह से इश्क फरमाती दिखीं ‘कांटा लगा गर्ल’

‘कांटा लगा गर्ल’ यानि शेफाली जरीवाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहती हैं। हाल ही में शेफाली ने सिंगर मीका के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शेफाली ब्लू एंड रेड कलर की सपोर्ट ब्रा में दिख रही हैं। वहीं मीका रेड कलर के स्वेटशर्ट में नजर आ रहे हैं। शेफाली चाकू की नोक पर मीका से इश्क फरमा रही हैं। मीका सिंह तो शेफाली जरीवाला की आंखों में इस कदर डूब गए हैं कि उन्हें किसी भी चीज की सुध नहीं है।
सामने आई तस्वीरों में मीका सिंह और शेफाली जरीवाला के बीच जबरदस्त कमेस्ट्री नजर आ रही है। शेफाली जरीवाला और मीका सिंह की तस्वीरों ने आग ही लगा दी है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि मीका सिंह जल्द ही अपना नया म्यूजिक वीडियो रिलीज करने वाले हैं। इस म्यूजिक वीडियो में उनकी और ‘बिग बॉस 13’ फेम शेफाली जरीवाला की जोड़ी दिखने वाली है। मीका और शेफाली की इन तस्वीरों से साफ पता चल रहा है कि इस गाने में लोगों को एक खूबसूरत सी लवस्टोरी दिखने वाली है।
काम की बात करें तो शेफाली जरीवाला ने ‘कांटा लगा’ गाने से धमाल मचाकर रख दिया था। इस गाने में उनका डांस तो जबरदस्त था ही, साथ ही लोगों ने उनका अंदाज भी काफी पसंद किया था। इसके बाद वहपति पराग के साथ ‘नच बलिए 5’ में भी नजर आई थीं। एक्ट्रेस ने बिग बॉस 13 में आने से पहले ऑल्ट बालाजी की वेबसीरीज ‘बेबी कम ना’ में भी किरदार निभाया था।

Related posts

અજય સાથે રેડ ફિલ્મ હિટ રહેતા ઇલિયાના ખુશ

aapnugujarat

ટી-શર્ટ ઉતારતા વિડીયોને લઈ નિક જોનાસ ચર્ચામાં

editor

कपिल को आते हैं सूइसाइड के ख्याल : भूतपूर्व गर्लफ्रेंड प्रीति

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1