Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

तेजस्वी का प्याज के बढ़ते दामों को लेकर भाजपा पर तंज: बढ़ रही है बेरोजगारी – भुखमरी

बिहार में कोरोना संकट के बीच बुधवार को पहले चरण के लिए मतदान होने वाले हैं। आज यानी सोमवार को पहले चरण के लिए होने वाले चुनाव के प्रचार का आखिरी दिन है। आखिरी दिन होने की वजह से राज्य में आज कई बड़ी रैलियां होंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव सहित कई बड़े नेता आज जनता को संबोधित करेंगे। वहीं दूसरी ओर चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इसके अलावा प्याज को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा को घेरा है।
तेजस्वी ने कहा, महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है। भाजपा के लोग प्याज की माला पहना करते थे। अब यह 100 रुपये किलो को छूने वाला है। बेरोजगारी है, भुखमरी बढ़ रही है, छोटे व्यापारी नष्ट हो रहे हैं, गरीबी बढ़ रही है। जीडीपी गिर रही है, हम आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। जो लोग प्याज के बारे में बोल रहे थे, जब यह 50-60 रुपये किलो था, अब चुप हो गए हैं। अब इसके दाम 80 रुपये किलो को पार कर गए हैं। किसान तबाह हो रहे हैं, युवा बेरोजगार हैं, बिहार गरीब है और लोग शिक्षा, नौकरी और चिकित्सा सहायता के लिए पलायन कर रहे हैं। भुखमरी बढ़ती जा रही है।

Related posts

सबरीमाला केस में SC में बोर्ड का पक्ष रखने की एवज में सिंघवी ने भेजा 62 लाख का बिल

aapnugujarat

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला मामला : कमलनाथ के भांजे को गिरफ्तारी से सोमवार तक अंतरिम राहत

aapnugujarat

સેનાની કાર્યવાહી : આ વર્ષે ૪૪ ત્રાસવાદીઓનો ખાત્મો

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1