Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

राजद वाले वही लोग जिन्होंने बिहार में अराजकता फैलाई थी : जेपी नड्डा

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 28 नवंबर को वोट डाले जाने हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुईं हैं। भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा लगातार अपनी चुनावी रैलियों में राजद-कांग्रेस गठबंधन पर जमकर हमला कर रहे हैं। नड्डा ने कहा, ‘आरजेडी का चरित्र अभी तक नहीं बदला है। अभी भी एक खास वर्ग का समर्थन लेकर राजनीति करना, अभी भी कानून व्यवस्था के प्रति निरादर। अगर आरजेडी का चरित्र बदल गया होता तो हम जंगलराज की बात नहीं करते’। उन्होंने कहा, ‘आज मोदी जी के नेतृत्व में जल, थल, नभ के सभी बॉर्डर सुरक्षित हैं। पिछले छह साल में मोदी जी ने अरुणाचल प्रदेश से लेकर गलवान घाटी तक 4,700 किमी की चार लेन सड़क पूर्ण हो चुकी है’। गौरतलब है कि बिहार में भाजपा और जनता दल (यूनाईटेड) के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) का गठबंधन है। एनडीए का मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और वामपंथी दलों से है। बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 28 अक्टूबर (71 सीटों), दूसरा चरण, 3 नवंबर (94 सीटों) और तीसरा चरण, 7 नवंबर (78 सीटों) को होगा। मतगणना 10 नवंबर को होगी।

Related posts

लीबिया में आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए 7 भारतीय रिहा

editor

ત્રિપુરાની ૬૦ વિધાનસભા બેઠકો માટે ભારે મતદાન થયું

aapnugujarat

૨૦૧૯ લોકસભા ચૂંટણીમાં ઝંપલાવશે કમલ હસન..!!!

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1