Aapnu Gujarat
ગુજરાત

केवडिया को कोरोना फ्री बनाने का अभियान जारी

सरदार पटेल की जन्म जयंती पर आगामी 31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के केवडिया आने वाले हैं। वे यहां सरदार बल्लभभाई पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित है। इस बार मोदी ‘सी प्लेन’ द्वारा ही सीधे साबरमती से केवडिया तक पहुंचेंगे। मोदी दिनभर का समय केवडिया में बिताएंगे, इसके चलते केवडिया को कोरोना फ्री करने का अभियान चलाया जा रहा है। केवडिया के 10 किमी एरिया में स्टेच्यू के कर्मचारी, सुरक्षा जवानों और आसपास के 6 गांवों के लोगों को मिलाकर यानी की करीब 18 हजार लोगों को कोरोना टेस्ट करवाया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट से केवडिया तक सी प्लेन दौड़ाने की योजना पर मीटिंग हो चुकी है। अब आगे की प्रोसेस यानी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एविएशन और एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी गुजरात आने वाले हैं। अधिकारी खुद सी प्लेन से साबरमती से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक का सफर तय करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे।
गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सी प्लेन से सफर किया था। तब ‘सी’ प्लेन लोगों का आकर्षण का केन्द्र बना था। इसके बाद से ही राज्य सरकार अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट से केवडिया स्थित स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के बीच ‘सी’ प्लेन चलाने की योजना पर काम कर रही थी।
यह प्रोजेक्ट शुरू होने से जहां अहमदाबाद से केवडिया में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी तक पहुंचने में साढ़े तीन से चार घंटे लगते हैं। वहीं सी प्लेन से यह सफर दो घंटे में पूरा हो सकेगा। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के अलावा साबरमती रिवरफ्रंट से शेत्रुंजय डेम (भावनगर) के बीच भी सी प्लेन शुरू हो सकती है। इससे न सिर्फ सफर का समय बचेगा, बल्कि सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र बनेगा।

Related posts

વડાપ્રધાન મોદીની આજથી ગુજરાત યાત્રા શરૂ થશે

aapnugujarat

અંકલેશ્વર પાસે બે લકઝરી બસો વચ્ચે અકસ્માતમાં ત્રણનાં મોત

aapnugujarat

બનાસકાંઠા તાલુકા પંચાયત ચૂંટણી : ભાજપે ૧૩ તો કોંગ્રેસે ત્રણ પર કબજો મેળવ્યો

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1