Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

बांग्लादेश के रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप में गैंगवॉर, 8 लोगों की मौत

दक्षिणी बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों में आपराधिक हथियारबंद समूहों के बीच गैंगवॉर हुआ। इसमें अब तक 8 लोगों की मौत की खबर है, जबकि घटना के बाद हजारों लोगों को भागने पर मजबूर होना पड़ा है। पुलिस और मानवतावादी कार्यकर्ताओं ने इसकी जानकारी दी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों में आपराधिक हथियारबंद समूहों के बीच हुए गैंगवॉर ने हजारों लोगों को भागने पर मजबूर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान आठ लोगों को जान गंवानी पड़ी है। अधिकारियों ने गोलाबारी, आगजनी और अपहरण की घटनाओं के बाद 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि वर्चस्व की लड़ाई के चलते इन गुटों में ये झड़प देखने को मिली। जहां यह घटना हुई है वो दुनिया का सबसे बड़ा शरणार्थी शिविर है। इनमें एक लाख से अधिक लोग रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कॉक्स बाजार के पास शहर में तैनात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रफीकुल इस्लाम ने फोन पर बताया कि कि वहां तनावपूर्ण स्थिति कायम है। उन्होंने बताया कि दो गुट वर्चस्व के लिए लड़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, माना जा रहा है कि वे मानव तस्करी और ड्रग्स तस्करी में संलिप्त हो सकते हैं। यह इलाका ड्रग्स की तस्करी के लिए जाना जाता है जो म्यांमार से लगा हुआ है।

Related posts

માન્ચેસ્ટર અટેક : વધુ ત્રણ શખ્સોની કરાયેલી ધરપકડ

aapnugujarat

शांति वार्ता के बीच अफगानिस्तान ने रिहा किए 170 तालिबान कैदी

aapnugujarat

पाकिस्तान में सड़क दुर्घटना : 15 की मौत

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1