Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 64 लाख के पार

भारत में शनिवार को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से हुई मौतों की संख्या एक लाख को पार कर गई और कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 64 लाख के पार जा पहुंचा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा इसकी जानकारी दी गई है। हालांकि, कोरोना के दैनिक मामलों में आज कुछ गिरावट देखने को मिली है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 79,476 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, इस दौरान वायरस से होने वाली मौतों की संख्या 1,069 रही है। अब तक देश में इस वायरस से 64,73,545 लोग संक्रमित हो चुके हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 9,44,996 है। वहीं, 54,27,707 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। दूसरी तरफ, इस वायरस के चलते देश में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1,00,842 हो गई है। मृतकों की संख्या को एक लाख पार करने वाला भारत तीसरा देश बन गया है। भारत से आगे अमेरिका (2,12,000 मौतें) और ब्राजील (1,44,000 मौतें) हैं।

Related posts

અટલજીનાં નિધન બાદ દેશમાં સાત દિવસનાં શોકની જાહેરાત

aapnugujarat

मनमोहन सिंह ने राजस्थान से राज्यसभा के उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन

aapnugujarat

સુપ્રિમ કોર્ટે પ્રવાસી મજૂરો માટે વ્યવસ્થા કરવા નિર્દેશ આપ્યા

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1