Aapnu Gujarat
Uncategorized

अमेरिका में भारतीय नागरिक गिरफ्तार

अमेरिका में एक भारतीय नागरिक को वीजा धोखाधड़ी करने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने वीजा धोखाधड़ी करने के लिए षड्यंत्र रचे और विदेशी नागरिकों को फर्जी एच-1बी वीजा प्राप्त करके अमेरिका में आने के लिए प्रेरित किया। अमेरिकी संघीय अभियोजकों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को गिरफ्तार किए गए 48 वर्षीय आशीष साहनी ने कथित तौर पर चार कंपनियों की मदद से एच-1बी विशेषता-व्यवसाय कार्य वीजा के लिए फर्जी आवेदनों को जमा किया। अभियोजकों ने कहा, साहनी पर षड्यंत्र रचने की दो धाराओं, वाणिज्यिक या निजी वित्तीय लाभ के लिए अमेरिका में आने और निवास करने के लिए एक विदेशी को प्रेरित करने के लिए तीन धाराओं और धोखाधड़ी करने के लिए एक धारा के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि धोखाधड़ी के माध्यम से साहनी ने 2011 से 2016 के बीच करीब 21 मिलियन डॉलर (15.7 करोड़ रुपये) की कमाई की। अभियोजकों ने कहा, अगर उसे कोर्ट द्वारा आरोपी पाया जाता है तो उसे अधिकतम 10 साल जेल में गुजारने पड़ सकते हैं। वाशिंगटन डीसी के वर्जीनिया उपनगर, स्टर्लिंग के निवासी साहनी ने एच-1बी वीजा आवेदन के लिए दिए गए दस्तावेजों को यह बताते हुए जमा किया कि नामित विदेशी नागरिक देश में मौजूद एक विशिष्ट नौकरी के लिए पूरी तरह से योग्य है, जबकि इस प्रकार की कोई नौकरी मौजूद ही नहीं थी। उन्होंने कहा, साहनी ने एक अमेरिकी नागरिक के रूप में भी गलत बयान देने वाले एक आवेदन को प्रस्तुत करके उसे असल दस्तावेज बनाने का प्रयास किया।

Related posts

રાજકોટ જિલ્લામાં તમામ ઘરોમાં ગેસ કનેક્શન ઉપલબ્ધ થશે. – કલેકટર ડો. વિક્રાંત પાંડે

aapnugujarat

सारा संग लॉन्ग ड्राइव पर जाना चाहती हूं : जरीन

aapnugujarat

વધુ એક નરાધમને અંતિમ શ્વાસ સુધી સજા ફટકારતી સુરત કોર્ટ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1