Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी भाजपा में शामिल…!

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनसीआर) के विरोध के नाम पर शाहीनबाग में करीब तीन माह तक विरोध प्रदर्शन करने भाजपा में शामिल हो रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल रहे राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल दिल्ली के सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता शहजाद अली, डॉ. मेहरीन और आम आदमी पार्टी (आप) की कार्यकर्ता तबस्सुम हुसैन सहित शाहीनबाग में रहने वाले कई लोग भाजपा में शामिल हो गए।

दिल्ली भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू व प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इन सभी का स्वागत किया। इससे पहले दिल्ली मीडिया भाजपा की पैनलिस्ट निगहत अब्बास ने आज बयान जारी कर कहा कि शाहीन बाग के लोगों को नागरिकता संशोधन कानून समझ आ गया है कि यह कानून किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं, बल्कि नागरिकता देने के लिए है।

इसके बाद वहां के मुस्लिम समाज के भाई- बहन भाजपा परिवार में शामिल हो रहे है। इससे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी बौखला गई है। उन्होंने कहा कि शाहीन बाग का प्रदर्शन आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी द्वारा रचाया हुआ था और पैसों से प्रायोजित किया गया षड्यंत्र था, जिसने मुस्लिम समाज के लोगों को गुमराह किया। अब उन लोगों को समझ आ गया है कि सीएए के विरोध का कोई आधार नहीं था। 

निगहत ने कहा कि आम आदर्मी पार्टी और कांग्रेस पार्टी मुस्लिम समाज के लोगों का लगातार शोषण करती आ रही है, लेकिन अब उनका यह मुखौटा उतर चुका है। दोनों पार्टियों ने सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के लिए ही इस्तेमाल किया है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने मुस्लिम समाज के लोगों को वोट बैंक से ज्यादा कुछ नहीं समझा। अब जब इनका पर्दाफाश हो गया है तो दोनों पार्टियां तिलमिला रही हैं। 

निगहत अब्बास ने कहा कि आम आदर्मी पार्टी विधायक अमानतुल्ला खान और पार्षद ताहिर हुसैन ने लोगों को भड़काया और अपनी राजनीति के लिए इतना गिर गए कि हिंदू मुस्लिम एकता को खत्म कर लड़ाइयां करवाईं और दिल्ली को आग में झोंक दिया। उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि पूर्वी दिल्ली में जो हिंदु-मुस्लिम दंगे हुए उसमें आम आदमी पार्टी के नेता ताहीर हुसैन मुख्य आरोपी हैं।

दंगों के दौरान ताहीर हुसैन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, ओखला के विधायक अमानतुल्ला खान और पार्टी के नेताओं के सीधे संपर्क में था। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी शांति के दुश्मन हैं यहीं वजह है कि वे अब केवल राजनीति कर रहे हैं। आज जब शाहीन बाग के लोग अमन और शांति चाहते हैं और भाजपा के साथ चलना चाहते हैं, तो आप पार्टी को डर लगने लगा है, क्योंकि अब मुस्लिम समाज के लोग वोट बैंक के लिए और शोषण नहीं सहेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज मजबूती से आगे बढ़ रहा है तथा एकता का परचम लहरा रहा है।

Related posts

આંતકી હુમલા કરતાં વધુ મોત રસ્તા પરના ખાડાને કારણે થાય છે : સુપ્રિમ

aapnugujarat

अगर चुनावी सूची में 30,000 रोहिंग्या हैं, तो देश के गृहमंत्री क्या कर रहे हैं? : ओवैसी

editor

સોનિયા ગાંધીએ છઠ્ઠ પુજા કરી હોત તો બાળક બુદ્ધિમાન પેદા થયું હોત : મનોજ તિવારી

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1