Aapnu Gujarat
ગુજરાત

अहमदाबाद में पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में भरा लाल मिर्च पाउडर

गुजरात के अहमदाबाद में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च पाउडर भर दिया। पति इस बात से नाराज था कि पत्नी ने उसके लिए चाय बनाने से इनकार कर दिया था। मामला साबरमती इलाके का है। पुलिस ने आरोपी पति और महिला की सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गुजरात में हिंदू परिवार शीतला सतम मनाते हैं। इस दिन यहां पर घरों में खाना नहीं पकाया जाता। एक दिन पहले रात में खाना पका लिया जाता है और शीतला सतम (शीतला अष्टमी) के दिन वही बासी खाना खाते हैं।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की सास ने उससे चाय बनाने को कहा। उसने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वह आज के दिन चूल्हा नहीं जलाएगी। इस बात को लेकर उसकी अपनी सास के साथ बहस हो गई। इसी दौरान पति ने उसे जमकर पीटा।
महिला ने बताया कि पिटाई के बाद उसने कहा कि वह घर में चाय नहीं बनाएगी, बाहर से चाय लाकर उन्हें दे देगी। वह घर के बाहर निकली तो उसकी सास और पति ने उसका पीछा किया। वह थाने आने लगी तो उन लोगों ने पीछे से उसके ऊपर पत्थर फेंका और खींचकर वापस घर ले आए।
महिला का आरोप है कि घर में आकर उसका पति यहीं नहीं रुका। उसने, उसके प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च पाउडर भर दिया और उसके बाद फिर से उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। उस दिन वह दर्द से तड़पती रही। अगले दिन उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसे कई बार इसी तरह प्रताड़ित करता था। वह हर बार मायके चली जाती और फिर परिवारवाले समझाकर फिर से ससुराल भेज देते। आखिर परेशान होकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

ओढव हत्या : दो लोगो को गिरफ्तार करने में सफलता

aapnugujarat

GST‌ મુદ્દે કોંગ્રેસના નેતાઓ બેબુનીયાદ નિવેદનો દ્વારા પ્રજાને ઉશ્કેરવાનો નિરર્થક પ્રયાસ બંધ કરે : ભરતભાઈ પંડ્યા

aapnugujarat

ખેલ રાજ્યમંત્રીએ બાઠવા ગામે તળાવમાં ડૂબી જવાથી મરણ પામેલા યુવાનોના પરિવારોને સાંત્વના પાઠવી

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1