Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

सिर्फ भाजपा ऐसी पार्टी है जिसमें कोई भी अध्यक्ष बन सकता है : जेपी नड्डा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन आज सोलन के थोडो मैदान में आयोजित अभिनन्दन कार्यक्रम को संबोधित कियाष इस कार्यक्रम को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भी संबोधित किया। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी संभालने के बाद नड्डा का यह पहला गृह राज्य का दौरा है।

नड्डा ने कहा कि अकेली भाजपा है जहां इस बात का पालन किया जाता है कि कोई कार्यकर्ता ही पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेगा। साधारण परिवार से आया शख्सो देश का प्रधानमंत्री बने, ऐसा भाजपा में ही संभव है। देश में मौजूद बाकी सभी राजनीतिक दलों के लिए परिवार ही पार्टी है जबकि हमारे लिए पार्टी ही परिवार है। बाकी सभी पार्टियों में एक ही परिवार के लोगों के लिए नारे लगाने पड़ते हैं। बाकी पार्टियां वंशवाद, जातिवाद और परिवारवाद के आधार पर चलती हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता, संगठन और विचारधारा के आधार पर आगे बढ़ती है। भाजपा एकमात्र पार्टी है जो विचारनिष्ठ पार्टी है और जिसके कार्यकर्ता विचारधारा की विशेष कार्यसंस्कृति से संस्कारित होते हैं, इसलिए हमें आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देवभूमि हिमाचल प्रदेश की भूमि को नमन और उपस्थित कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए कहा कि आपके आशीर्वाद, प्रेम तथा आपकी ताकत ने जो जिम्मेदारी दी है उस आधार पर मैं आप सबको भरोसा दिलाता हूं कि कभी आपका सर झुकने नहीं दूंगा और पार्टी को मजबूती से आगे ले जाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। देश में ढाई हजार से ज्यादा राजनीतिक दल हैं और यदि सभी दलों को देखा जाए तो कोई वंशवाद, कोई परिवारवाद, कोई जातिवाद तो कोई समुदाय विशेष से लिप्त है लेकिन भाजपा ही एकमात्र ऐसी राजनीति पार्टी है जहाँ वंशवाद-परिवारवाद-व्यक्तिवाद नहीं बल्कि विचारवाद है।

हमें मालूम है कि कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा, क्योंकि वे एक परिवार से बाहर जा ही नहीं सकते। देश की तमाम क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पार्टियों का अगला अध्यक्ष कौन होगा, यह सबको पता है चाहे वह कांग्रेस हो, एनसीपी हो, शिव सेना हो, सपा हो, बसपा हो, टीएमसी हो या डीएमके लेकिन भारतीय जनता पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा, यह किसी को पता नहीं होता क्योंकि यहाँ नेतृत्व मेधा, परिश्रम, संगठन कौशल और नेतृत्व क्षमता के आधार पर तय होता है। यह केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि एक अत्यंत गरीब घर में जन्म लेने वाला बेटा देश का प्रधानमंत्री बन सकता है तो मुझ जैसा एक साधारण कार्यकर्ता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष।

Related posts

જમ્મુ કશ્મીર પ્રશાસનની સુપ્રીમને અપીલ, તિહાડ ટ્રાન્સફર કરો ૭ પાકિસ્તાની આતંકી

aapnugujarat

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन

editor

ઉત્તરાખંડમાં ૨૦મી જૂનથી મોનસુનની સિઝન શરૂ થશે

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1