Aapnu Gujarat
રમતગમત

सपने पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती : रोहित शर्मा

टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल नहीं होंगे। न्यूजीलैंड में टी-20 सीरीज के दौरान रोहित शर्मा को चोट लगी थी, जिसके बाद वह न्यूजीलैंड के बचे हुए दौरे से बाहर हो गए थे। रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा भी नहीं थे। भारतीय ओपनर अपने इलाज के लिए वापस भारत वापस आ गए हैं। रोहित शर्मा पिछले दिनों एक चैट शो में शामिल हुए थे। उनसे एक दिलचस्प सवाल पूछा गया, किसी खेल में शामिल होने की सही उम्र क्या है? रोहित ने इसका जवाब देते हुए कहा कि एक सपने या जुनून को साकार करने की कोई उम्र नहीं होती। उन्होंने कहा कि हमें अपने सपनों को कभी नहीं छोड़ना चाहिए।
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस सवाल का जवाब देते हुए ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज माइकल हसी का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि हसी ने 30 साल की उम्र में डेब्यू किया था। वह 6-7 साल खेले और मिस्टर क्रिकेटर कहे गए। हम उनसे बहुत कुछ सीख सकते हैं। किसी भी खेल को शुरू करने की कोई उम्र नहीं होती।

Related posts

I will take tips from McKenzie to tackle Ashwin-Jadeja : Mithun

aapnugujarat

मार्करम टेस्ट से बाहर

aapnugujarat

टेस्ट क्रिकेट में पहली बार 12वें खिलाड़ी ने की बैटिंग

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1