Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

टेक्सास विश्वविद्यालय में गोलीबारी

अमेरिका के टेक्सास में A&M विश्वविद्यालय के वाणिज्य परिसर में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई गोलीबारी में 2 महिलाओं की मौत हो गई और एक बच्चा घायल हो गया। विश्वविद्यालय पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि यह वारदात प्राइड रॉक रेसीडेंस हॉल में हुई। विश्वविद्यालय के पुलिस विभाग ने कहा कि हमले में घायल को अस्पताल ले जाया गया है और उसकी हालत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। उनके मुताबिक हमलावर की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस ने इससे पहले ट्वीट कर बताया था कि वह घटनास्थल की जांच कर रही है और परिसर में रह रहे लोगों से अंदर रहने को कहा गया है।
विश्वविद्यालय ने बाद में अपनी वेबसाइट पर डाले नोटिस में कहा कि घरों के अंदर रहने संबंधी नोटिस वापस ले ली गई है लेकिन प्राइड रॉक और उसके आस-पास के इलाके बंद रहेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि आज कक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। प्रशासन ने कहा कि पुलिस सक्रियता से मामले की जांच कर रही है। यह विश्वविद्यालय परिसर टेक्सस के ए एंड एम मुख्य परिसर से करीब 200 किलोमीटर उत्तर में स्थित हैं। यहां भारतीय मूल के सैकड़ों छात्र और कई संकाय सदस्य रहते हैं।

Related posts

અમેરિકા ચૂંટણી : કમલા હેરિસ ઉપરાષ્ટ્રપતિ બને તેવી સંભાવના

editor

मॉरीटानिया सीमा के पास हमले में मारे गए माली के 24 सैनिक

editor

पाक 2018-2019 का आर्थिक सर्वेक्षण इमरान खान की विफलता प्रमाण है : मरियम औरंगजेब

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1