Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

जकार्ता में बाढ़ के कारण 16 लोगों की मौत

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भीषण बाढ़ के कारण नए साल का जश्न गम में तब्दील हो गया और इसके कारण कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और हजारों अन्य लोग विस्थापित हो गए। बाढ़ के कारण एक हवाईअड्डे को भी बंद करना पड़ा। राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता अगुस विबोवो ने बताया कि मानसून की बारिश और उफनती नदियों की वजह से कम से कम 169 इलाके जलमग्न हो गए। जकार्ता के बाहरी जिलों बोगोर एवं दीपोक जिलों में भूस्खलन हुआ।
उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। एजेंसी की ओर से जारी वीडियो और तस्वीरों में पानी में तैरती कारें दिखाई दे रही हैं। बाढ़ के कारण हजारों घर और इमारतें डूब गईं और प्राधिकारियों को बिजली और जलापूर्ति रोकनी पड़ी।
उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर बाढ़ के पानी के आठ फुट ऊपर तक पहुंच जाने के कारण 31000 से अधिक लोगों को अस्थायी आश्रयगृहों में शरण लेनी पड़ी। नागर विमानन के महानिदेशक पोलाना प्रमेस्ती ने बताया कि बाढ़ से जकार्ता हलीम पेरडानाकुस्माह घरेलू हवाईअड्डे का रनवे डूब गया और अधिकारियों को इसे बंद करना पड़ा।

Related posts

पाक. ने US को दी थी आतंकी बिन लादेन की जानकारी : पीएम खान

aapnugujarat

ब्रिक्स घोषणापत्र में लश्कर और जैश की कड़ी निंदाः भारत की जीत

aapnugujarat

Helicopter crashed off Grand Cay island in Bahamas, 7 Americans died

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1