Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

ग्रेटर नोएडा : नहर में गिरी कार, 6 लोगों की मौत

ग्रेटर नोएडा मेंघने कोहरे के कारण एक कार नहर में गिर गई है। नहर में कार गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त कार में एक ही परिवार के 11 लोग सवार थे। सभी लोग संभल से दिल्ली आ रहे थे। हादसा दनकौर में हुआ है। पुलिस के अुनसार , कोहरे की वजह से ड्राइवर का तेज रफ्तार कार पर बैलेंस नहीं रख पाया और वह नहर में जा गिरी। एक ही परिवार के 11 लोग अर्टिगा कार में सवार थे। ये लोग संभल से दिल्ली आ रहे थे। रास्ते में घना कोहरा था, बैलेंस खोने के बाद कार खेरली नहर में जा गिरी। हादसा रविवार रात 11.30 बजे के करीब हुआ है।
इसके बाद सभी को पास के हॉस्पिटल में लेकर जाया गया। वहां डॉक्टर ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाकी 5 का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि परिवारवाले कुल दो गाड़ियों में दिल्ली आ रहे थे। दूसरी कार एर्टिगा के पीछे थी। मृतकों की पहचान महेश (35), किशन लाल (50), नरेश (17), राम खिलाड़ी (75), मल्लू (12) और नेत्रपाल (40) के रूप में हुई है।

Related posts

કર્ણાટક ચૂંટણીમાં સિદ્ધારમૈયા બે બેઠકથી ચૂંટણી લડવા તૈયાર

aapnugujarat

ઉત્તરપ્રદેશમાં ત્રિપલ તલાક આપવા પર પંચાયતે લગાવ્યો ૨ લાખનો દંડ

aapnugujarat

भारत ने किया पृथ्वी-टू मिसाइल परीक्षण

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1