Aapnu Gujarat
બિઝનેસ

विदेश से पैसा भेजने में भारतीय सबसे आगे

प्रवासी भारतीयों ने 2018 में देश में पैसा भेजने का रिकॉर्ड बनाया है। भारतीयों ने चीन जैसे देश को भी पछाड़ दिया है। 2018 में प्रवासी भारतीयों ने 78.6 अरब डॉलर (करीब 5.5 लाख करोड़ रुपए) भारत में भेजे हैं। यह दावा इंटरनैशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) जो यूनाइटेड नेशन की संस्था है, की रिपोर्ट में किया गया है। जानकारी के मुताबिक विदेशों में करीब 1.75 करोड़ भारतीय रहते हैं। अगर औसत निकालें तो विदेशों में रहने वाला हर भारतीय करीब 3.15 लाख रुपए भेज रहा है। इस मामले में भारत हमेशा से अव्वल रहा है। वर्ल्ड रेमिटेंस में भारत की हिस्सेदारी 14 फीसदी के करीब है। 2018 में रेमिटेंस की कुल रकम 689 अरब डॉलर रही थी। इस मामले में चीन दूसरे नंबर पर रहा। उसे रेमिटेंस के रूप में कुल 67.41 अरब डॉलर मिला। 2010 से 2015 के बीच भारत रेमिटेंस पाने वाले देशों की लिस्ट में टॉप पर था। 2010 में यह राशि 53.48 अरब डॉलर थी जो 2015 में बढ़कर 68.91 अरब डॉलर पर पहुंच गई। पांच सालों में रेमिटेंस में करीब 29 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। 2015-18 के बीच इसमें करीब 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

Related posts

कर्ज नहीं चुकाने वाले छोटे कर्जदारों को राहत संभव

aapnugujarat

0.30 कैरट से कम वाले डायमंड्स के दाम 15 फीसदी तक घटे

aapnugujarat

PPFAS म्यूचुअल फंड की प्रबंधनाधीन संपत्ति 2,700 करोड़ रुपए के पार पहुंची

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1