Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

मूर्गे के हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस

बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन पुलिस को हत्या, लूट जैसे आपराधिक मामले सुलझाने पड़ते हैं। इसी क्रम में अब बिहार पुलिस के पास एक अजीबोगरीब मामला आया है जिसे लेकर वह खुद हैरान है। दरअसल कैमूर जिले के दुर्गावती थाना के तिरोजपुर से पुलिस के पास एक मुर्गे की मौत का केस आया है। वहीं पुलिस अब मुर्गे के हत्यारे की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, दुर्गावती थाना क्षेत्र के तिरोजपुर गांव निवासी कमला देवी ने मुर्गा फार्म खोल रखा है। कमला देवी के पड़ोसी ने एक मुर्गे को पकड़ लिया और उसे मार डाला। इसके बाद विवाद शुरू हुआ तो आरोपियों ने मुर्गा फार्म चलाने वाली कमला देवी और उसके पुत्र इंदल को पीटकर जख्मी कर दिया। वहीं कमला देवी ने दुर्गावती थाने में पूरी घटना की लिखित प्राथमिकी दर्ज करवाई। खास बात यह है कि मुर्गे का पोस्टमार्टम प्रखंड पशु अस्पताल दुर्गावती में किया गया। मुर्गे का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने बताया पोस्टमार्टम में मुर्गे के गर्दन पर ब्लड रुकने का प्रमाण मिला है। वहीं कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद का कहना है कि इस मामले में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related posts

બાગપતમાં ભાજપના નેતાની હત્યા

editor

આવકવેરા મુક્તિ મર્યાદા વધારી પાંચ લાખ કરવા માટેની તૈયારી

aapnugujarat

शांतिपूर्ण तरीके से हल हो कश्मीर मुद्दा : बाजवा

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1