Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

छतीसगढ़ में CRPF जवान शहीद

छत्तीसगढ़ में गुरुवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ बीजापुर जिले के तोंगुड़ा-पामेड़ इलाके में तड़के चार बजे हुई।
उन्होंने बताया कि शहीद जवान कामता प्रसाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 151वीं बटालियन से था। उसका दल, बल की कमांडो इकाई ‘कोबरा’ और राज्य पुलिस जंगलों में अभियान चला रही थी, तभी यह मुठभेड़ हुई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में कामता प्रसाद गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बाद में, अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में कुछ नक्सलियों के मारे जाने का भी संदेह है। साथ ही उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल तलाश अभियान चला रहे हैं।

Related posts

17वीं बिहार विधानसभा का पहला सत्र 23 से 27 नवंबर तक

editor

રાજ્યસભામાં અમિત શાહના ભાષણ વેળા હોબાળો

aapnugujarat

खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा आज स्थगित

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1