Aapnu Gujarat
બિઝનેસ

अनिल अंबानी की बढ़ी मुश्किलें

कर्ज के बढ़ते बोझ की वजह से रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। अब भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी पर कई प्रतिबंध लगा दिए हैं। इरडा ने यह प्रतिबंध सॉल्वेंसी मार्जिन नहीं बनाए रखने पर लगाए हैं।
इरडा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सॉल्वेंसी मार्जिन को बनाए रखने के लिए कई बार समय दिए जाने के बाद भी रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी इसमें सफल नहीं रही है। इस कारण कंपनी की ओर से नई पॉलिसी बेचने पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा इरडा ने रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के सभी पॉलिसीधारकों की जिम्मेदारी और वित्तीय एसेट्स 15 नवंबर तक रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को ट्रांसफर करने के आदेश दिए हैं। इरडा ने 15 नवंबर तक रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस के किसी भी एसेट को क्लेम सेटलमेंट के अलावा अन्य कार्यों में इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।
इरडा ने अपने आदेश में कहा है कि 15 नवंबर से रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड का संचालन रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड करेगी। रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ही रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस के सभी मौजूदा पॉलिसीधारकों से जुड़े मामलों के निपटारा करेगी। इरडा ने कहा है कि पॉलिसीधारकों के हित में वह स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Related posts

હોમ અને કાર લોન મોંઘી થવાનાં એંધાણ

aapnugujarat

ग्राहकों की शिकायतों के ऑनलाइन निपटारे के लिए RBI ने शुरू किया CMS

aapnugujarat

देश की GDP वृद्धि दर 2019-20 में 6.7% रहने का अनुमान : इंडिया रेटिंग्स

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1