Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

मंगल और चांद की मिट्टी में उग सकती हैं सब्जी

नासा के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज में यह बात सामने आई है कि कृत्रिम रूप से मंगल ग्रह और चंद्रमा जैसे वातावरण में भी फसल उगाई जा सकती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि मिट्टी तैयार कर उसमें फसल उगाई जा सकती है। उनका मानना है कि यदि भविष्य में लाल ग्रह (मंगल) और चंद्रमा पर मानव बस्तियां बसाई जाती हैं तो उनके लिए वहां खाद्य पदार्थ उगाए जा सकेंगे। नीदरलैंड के वगेनिंगेन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार मंगल और चंद्रमा पर उगाई गई फसल से बीज भी प्राप्त किए जाने की संभावना है। इससे नई फसल की पैदावार हो सकेगी। उन्होंने हलीम, टमाटर, मूली, राई, क्विनोआ, पालक और मटर समेत दस अलग-अलग फसल उगाईं। वगेनिंगेन यूनिवर्सिटी के वीगर वेमलिंक का कहना है कि जब हमने कृत्रिम रूप से तैयार की गई मंगल ग्रह की मिट्टी में उगे पहले टमाटरों को लाल होते देखा तो वह उत्साह से भर गए थे। शोधकर्ताओं ने मंगल ग्रह और चंद्रमा की मिट्टी लेकर सामान्य मिट्टी मिलाकर कृत्रिम रूप से ऐसा वातावरण विकसित किया था।

Related posts

Ordered Russian authorities to start mass vaccinations against Covid-19 next week : Putin

editor

ट्रंप पर बोले जो बिडेन – वो स्किन कलर देखकर करते हैं व्यवहार

editor

Stepson of Malaysian ex-PM Najib Razak, charged with laundering 1MDB money

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1