Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

पाक ने किया संघर्षविराम उल्लंघन

पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार को एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया और जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर दो सेक्टरों पर मोर्टार दागे तथा छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने मुहंतोड़ जवाब दिया। सेना के सूत्रों ने बताया सुबह करीब साढ़े नौ बजे पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम उल्लंघन किया। पाक सेना ने पुंछ जिले के कस्बा और किरनी सेक्टरों में मोर्टार के गोले दागे तथा छोटे हथियारों से गोलीबारी की। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर में बिना उकसावे के भारतीय चौकियों पर गोलीबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में सेना के जवान की मौत हो गई थी। अनुच्छेद 370 हटने के बाद पाकिस्तानी बौखलाया हुआ है और पाक सेना सीजफायर तोड़कर घुसपैठियों को भारतीय सीमा में भेजने की कोशिश कर रही है।

Related posts

કલમ ૩૭૦ અને ૩૫-એ સાથે છેડછાડ કરીને ભાજપ યુદ્ધ ઈચ્છે છે : ચિદમ્બરમ

aapnugujarat

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी को मारने की धमकी

aapnugujarat

સુનામીની આગોતરી ચેતવણીની બેસ્ટ સિસ્ટમ ધરાવતા દેશોમાં ભારત પહેલા નંબરે

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1