Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

दिल्‍ली में 4 नवंबर से 15 नवंबर तक ऑड ईवन किया जाएगा लागू : सीएम केजरीवाल

दिल्ही के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा एलान करते हुए कहा की, हम सब चाहते हैं कि ट्रैफिक सुधरे और ऐक्सिडेंट बंद हों। नया नियम लागू होने से दिल्ली की ट्रैफिक में सुधार आया है। हमारी इसपर नजर बनी हुई है। प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में ऑड-ईवन लागू करने का फैसला किया है। दिल्‍ली में 4 नवंबर से 15 नवंबर तक ऑड ईवन लागू किया जाएगा। इसके साथ ही दिल्‍लीवालों को मास्‍क भी दिए जाएंगे।सीएम केजरीवाल आगे बात करते हुए कहा की, पराली प्रदूषण कम करने के कई फैसले लिए गए हैं। प्रदूषण पर लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूलों में अभियान चलेगा। पेड़ लगाने के लिए भी लंबा अभियान चलेगा, जिसमें पेड़ों की होम डिलिवरी की जाएगी।
अरविंद केजरीवाल दिवाली के आसपास प्रदूषण से निपटने के इंतजामों पर आज प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर रहे हैं। केजरीवाल का कहना है कि पर्यावरण सुधार के लिए लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्‍होंने दिवाली पर लोगों से पटाखे न चलाने की अपील की है।

Related posts

શત્રુઘ્ન વિરુદ્ધ ‘કોંગ્રેસીઓ’નું પ્રદર્શનઃ લાલુના ‘એજન્ટ’ ગણાવ્યા

aapnugujarat

ભારતીય મજુરોના ખુન પરસેવાથી તાજમહલ બન્યો : યોગી આદિત્યનાથ

aapnugujarat

કોરોનાની બીજી લહેર જીવલેણ, ૬ મહિના બાદ ૮૧ હજાર નવા કેસ

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1