Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

बहामास : डोरियन तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हुई

बहामास के प्रधानमंत्री ह्यूबर्ट मिननिस ने कहा कि यहां डोरियन तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी मीडिया को दिए एक साक्षात्कार के दौरान मिननिस ने मारे गए लोगों की संख्या की पुष्टि की और बताया कि यह संख्या बढ़ सकती है। डोरियन ने 1 सितंबर को बहामास में 298 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दस्तक दी थी।
उन्हें नहीं पता कि पहले से बचाए गए लोग, जो बुजुर्ग और बीमार नहीं हैं, उनके लिए उड़ाने कब शुरू की जाएंगी। ऐसी उम्मीद है कि इसमें पांच दिन लग जाएंगे और उन्हें नि:शुल्क नसाउ स्थानांतरित किया जाएगा।
इसके पहले स्वास्थ्य मंत्री डुआन सेंड्स ने बताया था कि तूफान की चपेट में आकर 23 लोगों मारे गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मरने वालों की संख्या 23 से भी ज्यादा होने की आशंका है। केवल कुछ लोगों ही आधिकारिक रूप से मृत घोषित करने के योग्य थे और जब तक मृत्यु की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो जाती, उन्हें पीड़ितों की सूची में नहीं जोड़ा जा सकता। फिलहाल बुजुर्गों और बीमारों को बचाना व तत्काल सहायता प्रदान करना ही प्राथमिकता है। उन्हें द्वीपसमूह के उन द्वीपों में स्थानांतरित किया जा रहा है, जो तूफान से बर्बाद नहीं हुए।

Related posts

અમેરિકા સાથે ભારતના ઉષ્માભર્યા સંબંધોનાં વિનાશકારી પરિણામો આવશે : ચીન

aapnugujarat

अफगानिस्तान के बागलान में विस्फोट, 5 पुलिस की मौत, 2 घायल

aapnugujarat

हाइफा के शहीदों को पीएम मोदी का नमन, दी श्रद्धांजलि

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1