Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

21 घंटे से लापता पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम, कांग्रेस आयी बचाव में!!!

चिदंबरम पर सीबीआई और ईडी के इस ऐक्शन से खफा कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राहुल ने ट्विटर पर मोदी सरकार के खिलाफ तीखी टिप्पणियां कीं। राहुल ने लिखा, ‘मोदी सरकार ईडी, सीबीआई और मीडिया के एक समूह का इस्तेमाल चिदंबरम के चरित्र हनन के लिए कर रही है। मैं सत्ता के इस दुरुपयोग की निंदा करता हूं।

हम बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद से भूमिगत हैं। 21 घंटे से लापता हैं वे। सुप्रीम कोर्ट से भी उन्हें अभी तक अंतरिम राहत नहीं मिल पाई है। ईडी और सीबीआई के अधिकारी उन्हें लगातार तलाश रहे हैं। चिदंबरम को लेकर लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया गया है, जिससे अब वह विदेश नहीं जा सकेंगे।

इससे पहले INX मीडिया केस में अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद गिरफ्तारी का सामना कर रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के बचाव में कांग्रेस खुलकर खड़ी हो गई है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने चिदंबरम का समर्थन करते हुए मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ईडी, सीबीआई और कुछ मीडिया समूहों के जरिए चिदंबरम का चरित्र हनन कर रही है। वहीं, प्रियंका ने कहा कि केंद्र की सच्चाई उजागर करने वाले चिदंबरम से सरकार असहज है।

Related posts

કોરોના વેક્સિન માટે કોઈને પણ ફરજ ના પાડી શકાય : સુપ્રીમ

aapnugujarat

अमरनाथ यात्रा : 13,835 शिवभक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए

aapnugujarat

कर्नाटक के चिंतामणि मेंऑटो रिक्शा और बस की टक्कर में 12 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1