Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

झारखंड मेंभारी बारिश से उफनाईं नदियां, NDRF ने 59 लोगों को बचाया

अब तक अच्छी बारिश को तरस रहे झारखंड में रविवार को जमकर बरसात हुई। प. सिंहभूम के चक्रधरपुर में बाढ़ से हालात पैदा हो गए हैं। फंसे 59 लोगों को एनडीआरएफ और सीआरपीएफ की टीम ने सुरक्षित निकाला है। यहां कोयल व कोयना नदी उफान पर है। रांची-चाईबासा एनएच पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। सिंहभूम में करोड़ों की लागत से बहा पुल ताश के पत्तों की तरह ढह गया। पुल महज आठ साल पुराना था। चतरा में पिछले 18 घंटे से लगातार हो रही बरसात से दर्जनों कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। नदियों में बाढ़ आने की वजह से दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया है। साहिबगंज में गंगा खतरे के निशान के करीब आती जा रही है, प्रशासन अलर्ट है। 
राज्य में रांची में सबसे ज्यादा 63.2 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी कुछ इलाकों में मध्य और तेज दर्जे की बारिश हो सकती है। इस मानसून में यह पहली बार है जब इतनी अच्छी बारिश हुई है। झारखंड देश के उन राज्यों में शामिल है जहां इस बार काफी कम बारिश हुई है। बारिश से नुकसान के बीच किसानों ने राहत की सांस ली है और खेती-बाड़ी में जुट गए हैं। अब तक अच्छी बारिश को तरस रहे कोल्हान में शनिवार-रविवार को हुई बरसात के बाद चक्रधरपुर में बाढ़ से हालात हैं। यहां बाढ़ में फंसे 59 लोगों को एनडीआरएफ और सीआरपीएफ की टीम ने सुरक्षित निकाला। 
कोयल व कोयना नदी उफान पर है। दूसरी ओर सड़क जलमग्न हो जाने से रांची-चाईबासा एनएच पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। दूसरी ओर जमशेदपुर में भी कई इलाकों में भारी बरसात में पानी भर गया। वहीं सोनुवा-गोईलकेरा मुख्य सड़क पर झाडग़ांव और चांदीपोस के बीच पुलिया पार करते समय देर शाम चांदीपोस गांव के राजू साहू (38) पानी में बह गया, जबकि चक्रधरपुर में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। देर शाम पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अरवा राजकमल ने सोमवार को चक्रधरपुर अनुमंडल क्षेत्र के सभी विद्यालयों में अवकाश की घोषणा की है। जमशेदपुर में रुक-रुक कर 156.2 मिलीमीटर बारिश हुई।

Related posts

अमरनाथ यात्रा : 5,124 श्रद्धालुओं का एक और जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना

aapnugujarat

Sidhu again writes letter to MEA seeks permission for visit Pakistan

aapnugujarat

રાષ્ટ્રપિતા મહાત્મા ગાંધી હવે બ્રિટનના ચલણી સિક્કાઓ પર પણ જોવા મળશે

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1